फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ambulance service bad, clarification sought from program manager

Farrukhabad News: एंबुलेंस सेवा खराब, कार्यक्रम प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 18 Aug 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ambulance service bad, clarification sought from program manager
फर्रुखाबाद। जनपद में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा खराब खराब होने से जिला कार्यक्रम प्रबंधक से सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने एंबुलेंस सेवा (108, 102) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान को पत्र जारी कर कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जुलाई की हुई समीक्षा में एंबुलेंस सेवा की प्रगति बेहद खराब मिली। रैकिंग ई श्रेणी होना असंतोषजनक है। इससे जिले की छवि धूमिल हो रही है। चेतावनी के बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं आया। उच्च अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने के आदी हैं। जिले की रैंकिंग खराब होने पर सीएमओ ने अविलंब स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। विदित है कि सीएमओ ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर एंबुलेंस जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। जबकि एंबुलेंस खराब सेवाओं से जिले की रैंकिंग अक्सर खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed