फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ambulance and health officer face to face in verification of patients

एसीएमओ व एंबुलेंस अधिकारी में नोकझोंक

Tue, 27 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ambulance and health officer face to face in verification of patients
फर्रुखाबाद। सत्यापन में मरीजों के डाटा का मिलान न होने पर एंबुलेंस संचालन अधिकारी व एसीएमओ के बीच सीएमओ कार्यालय में नोकझोंक हो गई। एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड राकेश राणा ने कहा कि कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। वह एक-एक मरीज का सत्यापन करा देंगे। वहीं, जांच कर रहे एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि मरीजों की संख्या में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा निकल रहा है। सभी सीएचसी पर सत्यापन के बाद वह रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर एंबुलेंस से अस्पतालों तक पहुंचाए गए मरीजों का सत्यापन किया जा रहा है। जुलाई में 108 एंबुलेंस से 2,941 व 102 एंबुलेंस से पहुंचाए गए 4604 मरीजों का सत्यापन एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव कर रहे हैं। सीएचसी राजेपुर व मोहम्मदाबाद में एंबुलेंस से भेजे गए अधिकांश मरीजों का डाटा नहीं मिला। इससे 50 फीसदी से अधिक मरीज फर्जी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी मामले में राकेश राणा के साथ एंबुलेंस सेवा के एरिया मैनेजर जगदीश्वर पांडेय व जिला प्रभारी विजय यादव सीएमओ कार्यालय पहुंचे। राकेश ने कहा कि एंबुलेंस की कार्यदायी संस्था के पास मरीजों का पूरा डाटा है। अस्पतालों में मरीजों की पूरी इंट्री नहीं की जाती है। एसीएमओ ने कहा कि मनचाहे ब्लाक का सत्यापन करा लो। यदि मरीजों का अस्पताल के रिकार्ड से मिलान सही हो जाता है तो वह उसी हिसाब से रिपोर्ट बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां भेजे गए मरीज, इसकी भी होगी जांच
सीएचसी व पीएचसी से रेफर मरीज लोहिया अस्पताल भेजे जाते हैं। जुलाई में एंबुलेंस से भेजे गए कुल 7545 मरीज कहां भर्ती हुए इसकी भी जांच होगी। बातचीत के दौरान सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने कहा कि रेफर करने का कारण भी देखा जाए। इसके साथ ही लोहिया अस्पताल के रिकार्ड मिलान किया जाए, जिससे यह पता चल सके कि पीएचसी या सीएचसी से भेजे गए मरीज लोहिया अस्पताल पहुंचे या और कहीं ले जाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed