फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   amar ujala samvad

अच्छी सड़कें मिलें तो रफ्तार पकड़े विकास

Thu, 05 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala samvad
फर्रुखाबाद। जिले का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व कम नहीं है, लेकिन महत्व के अनुकूल शोहरत नहीं है। कुटीर उद्योग से लेकर बड़े व्यापार-कारोबार में योगदान है, लेकिन उद्योग-धंधों के विकास को माकूल रफ्तार नहीं है। आखिर क्यों?, इस क्यों का जवाब तलाशने जनपद के प्रमुख बुद्धिजीवी, व्यापारी, राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, शिक्षक एक छत के नीचे आए तो सुधार के लिए आवश्यक बुनियादी जरूरतों का एजेंडा भी सामने आया। तय हुआ कि विकास के लिए जरूरी बिंदुओं पर अपने स्तर से प्रयास करेंगे। समस्याओं पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर सामूहिक प्रयास से जनपद को विकास की दौड़ में आगे लाएंगे।
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को एक मंच पर लाने का अवसर बना अमर उजाला के पाठक मंच से। बृहस्पतिवार को शहर के राजपूताना होटल में हुए इस आयोजन में सभी ने दिल की बात दिल से कही। संपादक विजय त्रिपाठी ने पाठक संवाद की शुरुआत करते हुए सामाजिक सरोकारों में अमर उजाला की भूमिका बताई। पूर्व विधायक इजहार आलम ने अमर उजाला की तटस्थता को उल्लेखनीय बताया। कहा कि इस अखबार में हर वर्ग की बात और समस्याओं को स्थान मिलता है। उन्होंने सड़क, सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिए जाने की जरूरत भी बताई।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है। नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मक भाव से विकास के मुद्दे पर सबके एकजुट होने से बात बनेगी। कायमगंज के पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने शहरी विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की की वकालत की। कहा कि इससे ही पूरा जिला खुशहाल होगा। राजपूताना ग्रुप के चेयरमैन व क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जिले के विकास और खुशहाली के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे से अधिक संवेदनशील मुद्दा और कोई नहीं हो सकता। गंगा एक्सप्र्रेस-वे जिले से होकर गुजरेगा तो जिले के विकास की रफ्तार निश्चित बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीबाबू सिंह दद्दू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चेयरमैन डॉ. अनार सिंह यादव ने मूलभूत सुविधाओं के सुधार को विकास का आधार बनाया। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत बताई। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने चौड़ी और मजबूत सड़कों पर जोर दिया। कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन अच्छा करके जाम थामा जाना चाहिए।
ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने जाम से निजात के साथ शहर के सुंदरीकरण पर बल दिया। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने फर्रुखाबाद से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के स्टॉपेज किए जाने पर जोर दिया। राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त प्रधानाचार्य मीना यादव ने प्रदूषण रहित वातावरण जरूरी बताया। भारती मिश्रा, प्रो. पारुल मिश्रा, प्रीति तिवारी ने महिलाओं व युवाओं के लिए विशेष अवसरों को जरूरी बताया।
डॉ. ओमप्रकाश मिश्र कंचन, सुरेंद्र पांडेय ने साहित्यिक-सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित किए जाने पर बल दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कटियार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तो समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने ग्राम्य विकास को प्राथमिकता बनाने की बात कही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अल्लादीन, शिक्षक संघ अध्यक्ष भूपेश पाठक, समाजसेवी मोहन अग्रवाल, डॉ. विकास शर्मा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. रुद्रनारायण त्रिपाठी, मो. आकिल खां, अंजुम दुबे ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर डॉ. विपुल अग्रवाल, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, अनिल सिंह, चंद्रप्राल वर्मा, गोविंद सिंह, संजय तिवारी, अरुण कुमार सिंह, ओमनारायण मिश्रा, मुन्नालाल वार्ष्णेय, बबलू गोस्वामी, विजय वैश्य, पराग अग्रवाल, सोमेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। अमर उजाला के महाप्रबंधक रवींद्र सुपेकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed