फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allotment of plots in the industrial area Khimsepur is incomplete.

Farrukhabad News: औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में प्लॉटों का आवंटन अधूरा

Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Allotment of plots in the industrial area Khimsepur is incomplete.
फर्रुखाबाद। औद्योगिक क्षेत्र खिमसेपुर में बनाए गए औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉटों का आवंटन भी अभी तक अधूरा है। इससे जिले में उद्योग रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। अभी प्लॉटों के आवंटन में ही करीब तीन माह लगने की संभावना है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र की नगर पंचायत खिमसेपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसके लिए भूमि का लेआउट कराने के बाद प्लॉटों का आवंटन चल रहा है। कुल 272 एकड़ भूमि के औद्योगिक क्षेत्र में 35 प्लॉट बनाए गए। इससे 35 उद्योग स्थापित होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों की जिम्मेदारी यूपीसीडा को दी गई है। हालांकि प्रकाश, बिजली सड़क व पानी की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। आवंटन की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

उधर, आवंटित प्लॉटों में उद्यमियों ने इकाई लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। धीमी गति से काम चलने से उद्योग लगाने का काम अभी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने बताया कि 17 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। इनमें उद्यमियों ने इकाई लगाने के लिए निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। दिल्ली, हरियाणा सहित कई प्रांत व जनपदों के उद्यमी संपर्क कर रहे हैं। चार उद्यमियों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो से तीन माह में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में ईटीपी लगाने की भी तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed