फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allegations of firing and looting after a fight

Farrukhabad News: मारपीट के बाद फायरिंग व लूटपाट का आरोप

Sun, 19 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of firing and looting after a fight
फर्रुखाबाद। शहर की गुंजन बिहार कालोनी में एक मकान में चल रही पंचायत के दौरान गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने लूटपाट के बाद फायरिंग का आरोप लगाया। पुुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

हरदोई की एक युवती का जहानगंज थाने के एक गांव में आठ माह पूर्व विवाह हुआ था। पति-पत्नी में कुछ अनबन के चलते रविवार को दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को पंचायत के लिए शहर के मोहल्ला गुंजन बिहार कालोनी में बुलाया गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब बातचीत चल रही थी, उसी समय लड़की पक्ष के तीन लोग और आ गए। उनमें से दो युवक सोफे पर पैर रखकर बैठ गए। इसका लड़के पक्ष के युवक ने विरोध कर दिया। इसी पर गाली गलौज के बाद मकान के बाहर गली में मारपीट हो गई। एक युवक ने खड़ी कार में ईंट मार दी। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शाम को हरदोई में थाना पचदेवरा के गांव अनगपुर निवासी बागीश कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि कुछ लोगों पर उनके सात लाख रुपये उधार हैं। उसकी बातचीत के दौरान दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट से बचने के लिए कार की तरफ भागे, तो दबंगों ने चेन व ब्रेसलेट लूट लिया। कार से भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार में भी लगी। दबंगों पर जहानगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तहरीर मिलने पर आईटीआई चौकी पुलिस मौके पर गई। कोतवाली पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। आपस में मामूली विवाद होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed