फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Allegation of gang rape by holding woman hostage

Farrukhabad News: महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Allegation of gang rape by holding woman hostage
फर्रुखाबाद। महिला को बंधक बनाकर पति, ससुर व चचिया ससुर ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला को गंभीर हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पीड़िता के तहरीर देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना ठठिया के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसने 20 अगस्त को फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। वह पति के साथ जीवन यापन कर रही थी। 29 सितंबर को ससुर व चचिया ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। इस संबंध में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को पति, ससुर व चचिया ससुर ने उसको कमरे में बंद कर दिया। हाथ पैर बांध दिए। सभी लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद यह लोग महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। महिला ने किसी तरह हाथ-पैर खोले और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची मां के साथ कोतवाली गई पीड़िता ने पति सहित तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। महिला को उसकी मां ने आवास विकास बढ़पुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed