फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aligarh's laborer found dead body on road

अलीगढ़ के श्रमिक का था सड़क पर मिला शव

Fri, 08 Jan 2021 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Aligarh's laborer found dead body on road
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते रामनिवास के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
अलीगढ़ के श्रमिक का था सड़क पर मिला शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव पूर्वी गौटिया के पास गुरुवार रात सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव अलीगढ़ के श्रमिक रामनिवास का था। भाई ने भूमि विवाद की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पूर्वी गौटिया के पास एक साइकिल सवार का शव पड़ा मिला था। इससे यह लग रहा था। उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार सुबह अखबार में खबर पढ़कर परिजनों को जानकारी हुई। भाई जगवीर ने परिजनों संग अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त बड़े भाई रामनिवास (50) पुत्र राजेंद्र कुशवाह के रूप में की।
विज्ञापन

जगवीर ने बताया, भाई फर्रुखाबाद में मजदूरी करता था। वह फर्रुखाबाद से ही घर जा रहा था। जगवीर ने बताया, एक जमीन का बैनामा कराया था। कुछ लोग उस पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। उन लोगों ने बीते दिनों बड़े भाई से मारपीट भी कर दी थी। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्हीं लोगों ने भाई की हत्या करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास के दो बेटे रहुल और अर्जुन, बेटी मुस्कान व कामिनी हैं। पत्नी सुदामा रो-रो कर बेहाल हो गई। चार भाइयों में रामनिवास दूसरे नंबर के थे। बड़े रामवीर और छोटे जगवीर, जगतराम व संजीव हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed