फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Air filling machine found faulty at petrol pump

पेट्रोल पंप पर हवा भरने की मशीन खराब मिली

Sun, 24 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Air filling machine found faulty at petrol pump
बढ़पुर स्थित पेट्रोल पंप पर जांच करते डीएसओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने शनिवार को पेट्रोल पंप पर टीम के साथ छापा मारा और जांच की। इस दौरान पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने की मशीन खराब मिली। शौचालय भी काफी गंदा मिला। टीम ने तेल की गुणवत्ता के साथ स्टॉक का सत्यापन किया।
विज्ञापन

जनपद में करीब 75 पेट्रोल पंप हैं। इनमें कई पेट्रोल पंप मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। शासन की सख्ती के बाद अब अधिकारी मानकों की हकीकत परख रहे हैं। नियमानुसार, प्रत्येक पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने की व्यवस्था के अलावा शौचालय व पेयजल का इंतजाम होना चाहिए। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर यह प्रारंभिक मानक ही अधूरे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य, बांट माप निरीक्षक विजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव व टेक्नीशियन अमित कुमार शनिवार दोपहर शहर के बढ़पुर स्थित आनंद पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां हवा भरने की मशीन खराब मिली, शौचालय भी काफी गंदा होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसके बाद टीम ने डीजल व पेट्रोल के स्टाक का मिलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल का घनत्व, आग बुझाने के इंतजाम देखने के साथ ही पंप मशीन से तेल निकलवाने के बाद उसकी मात्रा भी नापी गई। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप पर छोटी-मोटी कमियां मिली हैं, जिन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद की कुछ पेट्रोल पंपों की शिकायतें आ रही हैं। अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed