{"_id":"69921f10ae225be709037a6c","slug":"agra-police-raided-a-wedding-and-arrested-two-youths-for-scuffle-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109109-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शादी में आगरा पुलिस की दबिश, हाथापाई में दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शादी में आगरा पुलिस की दबिश, हाथापाई में दो युवक पकड़े
Mon, 16 Feb 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार रात एक शादी समारोह में आगरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश दी। उसे सामने देख पकड़ने का प्रयास किया तो साथी युवकों ने पुलिस से हाथापाई कर दी। हंगामा का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। कादरीगेट पुलिस के सहयोग से दो युवकों को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
शनिवार रात लकूला-मसेनी मार्ग पर शहर के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी एक अधिवक्ता की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। रात करीब ढाई बजे आगरा के हरिपर्वत थाने के दरोगा विपिन कुमार, महिला दरोगा मैटीन की अगुवाई में आई पुलिस टीम ने कादरीगेट पुलिस के सहयोग से फेरा होते समय दबिश दी।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को देखकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी के साथियों ने हाथापाई कर दी। इससे बरात में हंगामा होने लगा। इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म का आरोपी भाग गया। पुलिस ने हाथापाई करने वाले शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी विकास अग्निहोत्री (28) और उत्सव मिश्रा पर शांतिभंग की कार्रवाई करते डॉक्टरी परीक्षण कराया। आगरा के हरिपर्वत थाना पुलिस खाली हाथ ही लौट गई। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी शादी में दिख गया था। कुछ युवकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, तो उन्हें पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस वापस आगरा चली गई।