{"_id":"67992045db829442b30936d9","slug":"agniveer-recruitment-today-734-youth-will-show-physical-ability-on-the-first-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-120057-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अग्निवीर भर्ती आज, पहले दिन 734 युवा दिखाएंगे शारीरिक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अग्निवीर भर्ती आज, पहले दिन 734 युवा दिखाएंगे शारीरिक क्षमता
Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
करियप्पा मैदान में भर्ती के लिए तैयार ट्रैक।
- फोटो : करियप्पा मैदान में भर्ती के लिए तैयार ट्रैक।
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा मैदान पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। एक सप्ताह चलने वाली भर्ती के लिए 10 हजार से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे। मैदान के अंदर और बाहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया।
सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से छावनी क्षेत्र में बुधवार यानि आज से भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी। 29 जनवरी से छह फरवरी तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया में एआरओ बरेली के तहत आने वाले सभी जिलों के अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया है।
सैन्य भर्ती अधिकारी कर्नल मानस ने बताया भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर, और श्रावस्ती के 10 हजार से ज्यादा युवा प्रतिभाग करेंगे। 29 जनवरी को सभी जिलों के अग्निवीर तकनीकी और कार्यालय सहायक के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें 734 युवाओं को बुलावा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
भर्ती देखने के लिए आने वाले युवाओं को अपने साथ सभी शैक्षिक और तकनीकी प्रपत्रों की मूल और फोटो कॉपी के साथ ही अपनी पासपोर्ट आकार की नवीनतम फोटो लाना अनिवार्य होगा।