फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Agniveer recruitment process starts from 20, youth from 12 districts will join

Farrukhabad News: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 20 से शुरू, 12 जिलों के शामिल होंगे युवा

Sun, 02 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment process starts from 20, youth from 12 districts will join
फर्रुखाबाद। जनपद में 20 जुलाई से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा बनाई। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को बैठक के दौरान अग्निवीर भर्ती के निदेशक/कर्नल प्रव अमित ए ने बताया कि 20 जुलाई से 29 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जनपद में अग्निवीर की दूसरी भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में प्रतिदिन करीब 1200 युवाओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद सहित 12 जनपदों के अभ्यर्थी भर्ती देखने आएंगे। अभ्यर्थियों को बरगदिया घाट स्थित मैदान में एकत्र किया जाएगा। वहां प्रपत्रों की जांच से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पिछली बार की तरफ बेरीकेडिंग, लाइट, मोबाइल टायलेट, मेडिकल पोस्ट, पेयजल, सैनेटाइजेशन, सफाई आदि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निकास द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। इससे भर्ती में असफल अभ्यर्थी बिना शोरगुल किए अपने घरों को प्रस्थान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन की सुविधा के लिए संबंधित जनपदों से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फर्रुखाबाद को पत्राचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी डॉ.संजय कुमार, ईओ रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed