फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   against tampering

छेड़छाड़ के विरोध में घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 12 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
against tampering
फर्रुखाबाद। किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 10 अक्तूबर को 16 वर्षीय पुत्री गांव में परचून की दुुकान से सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन

तभी गांव के दो युवकों ने पुत्री से छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर बहू व बड़ी पुत्री बचाने गई तो उनको लात-घूसों से पीट दिया। पुत्रियां व बहू भागकर घर की ओर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पीछे से दोनों युवक व उनके परिनज भी आ गए। उन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से सभी को पीटकर कर जान से मारने की धमकी दी।
थाने में युवकों सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने इस मामले में एसओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed