{"_id":"5f85df6d8ebc3e9c0873da88","slug":"after-worship-of-god-ramleela-started-farrukhabad-news-knp5882877177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्त्र-शस्त्र व स्वरूप पूजन के साथ फतेहगढ़ में रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्त्र-शस्त्र व स्वरूप पूजन के साथ फतेहगढ़ में रामलीला शुरू
विज्ञापन
रामलीला परिषद के हवन पूजन में शामिल सांसद मुकेश राजपूत व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
स्वरूप पूजन के साथ फतेहगढ़ में रामलीला शुरू
फर्रुखाबाद। रामलीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से मंगलवार को अस्त्र-शस्त्र, स्वरूपों और धरती पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। भगवान के स्वरूपों की आरती कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने रामलीला परिषद को जमीन दिलवाने का पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है।
फतेहगढ़ सब्जी मंडी स्थित श्रीराम निवास में पंडित दिनेश तिवारी ने मंत्रोच्चारण के मध्य हवन पूजन कराया। इसके बाद अस्त्र-शस्त्र, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान के स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन कर आरती की गई। रामलीला परिषद फतेहगढ़ के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार रामलीला के बड़े आयोजन शिव बारात, राम बारात, दशहरा, भरत मिलाप जैसे कार्यक्रम नहीं होंगे।
रामनिवास पर प्रति दिन स्वरूपों का पूजन और मां दुर्गा का पाठ किया जाएगा। स्वरूप व धरती पूजन में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी शामिल हुए। सांसद ने फतेहगढ़ रामलीला परिषद को लीला मंचन को स्थाई भूमि उपलब्ध कराने का अध्यक्ष को आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने कहा कि सेना के परेड ग्राउंड पर कई सालों से दशहरा पर्व होता चला आ रहा है, अब हर साल सेना के अधिकारी परेड ग्राउंड दशहरा पर्व को देने के लिए मना कर देते हैं।
विज्ञापन
तब डीएम के माध्यम से परेड ग्राउंड उपलब्ध कराया जाता है। अगर जमीन मिल जाती हैं तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इस दौरान मंत्री पंकज अग्रवाल, मुन्नालाल वार्ष्णेय, श्रीनारायण त्रिवेदी, अतुल मिश्रा, चमन टंडन, संजय रस्तोगी, श्रवण कुमार चक, उमेश चतुर्वेदी, निशीत सक्सेना, रवींद्र वैश्य, गोपाल पुजारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।