फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   after three months sport stadium will get open

सोमवार से खुलेगा स्टेडियम, तैयारी शुरू

Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
after three months sport stadium will get open
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी के चलते करीब तीन माह से बंद स्टेडियम सोमवार से खिलाड़ियों के लिए खुल जाएगा। क्रीड़ाधिकारी को कोविड प्रोटोकॉल के साथ प्रशिक्षण देना होगा। स्टेडियम में सफाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में अप्रैल के प्रथम सप्ताह से खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जिला क्रीड़ाधिकारी व कार्यालय का स्टाफ आता था। स्टेडियम बंद होने से हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स के
विज्ञापन

खिलाड़ियों के सामने अभ्यास का संकट पैदा हो गया। खिलाड़ी घर पर या सड़क किनारे व्यायाम करते थे। स्टेडियम खुलने से खिलाड़ियों को अभ्यास और व्यायाम करने में काफी राहत मिलेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ने बताया कि मैदान में घास की कटाई कराई जा रही है। सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। खिलाड़ी स्टेडियम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गणतंत्र दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली हस्तियों को सरकार पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री की उपाधियों से सम्मानित करेगी। इसके लिए खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी और प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ने बताया कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षक स्टेडियम स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उनके आवेदनों को खेल निदेशालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed