फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ADM reviews the preparation of booths

पंचायत चुनाव : एडीएम ने की बूथों की तैयारी समीक्षा

Thu, 11 Mar 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
ADM reviews the preparation of booths
फ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए एडीएम ने गुरुवार को बूथों की समीक्षा की। इसमें बूथ परिवर्तन के लिए आई शिकायतों पर चर्चा कर स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं बूथों के नाम बदलने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने जिला पंचायत भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर तहसील सदर के बूथों की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम सदर अनिल कुमार, प्रभारी बीडीओ बढ़पुर भारत प्रसाद, कमालगंज के राजेश बघेल और मोहम्मदाबाद ब्लाक के बीडीओ राजबहादुर से बूथों के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन

बताया गया कि तहसील सदर में कुल 412 मतदान केंद्रों पर 961 बूथ हैं। इसमें एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन हो गए हैं। इससे उनके नाम भी परिवर्तित हो गए। दोनों स्कूलों का एक मतदान केंद्र बनने के साथ मतदान केंद्र का नाम और उनके बूथों की संख्या भी बदल जाएगी। इस पर एडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों से संविलियन स्कूलों की सूची मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव से दो-तीन व चार किमी दूरी वाले मतदान केंद्र व बूथ बदलने के लिए आपत्तियां भी आईं हैं। इसमें बूथ परिवर्तन के लिए ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र से 13, कमालगंज से 22 और मोहम्मदाबाद से आई 20 शिकायतों के निस्तारण पर भी विचार किया गया। लेखपाल व एडीओ से स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी गई है।

एडीएम ने बताया कि बूथों की समीक्षा रिपोर्ट वह जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसी के बाद बूथ परिवर्तन, मतदान केंद्र व बूथों की संख्या घटाने-बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी जियाउल हुसैन, एडीओ सत्यनारायण सिंह, विनय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed