फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Adequate police force will be deployed in B.Ed entrance exam

Farrukhabad News: बीएड प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त पुलिस बल होगा तैनात

Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 24 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Adequate police force will be deployed in B.Ed entrance exam
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने एक जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। तीनों परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था हो। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के लिये जारी निर्देशों का अध्ययन कर लें। विधिवत तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन

------------
15 जून से मनाया जाएगा योग सप्ताह
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर योग सप्ताह की तैयारियों की रूप रेखा बनाई। उन्होंने कहा कि 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 को योग सप्ताह का उद्घाटन होगा। इस दिन मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका/पंचायत में कार्यक्रम होंगे। इससे कार्यक्रम स्थलों पर सफाई, पेयजल व्यवस्था कर ली जाए। जनप्रतिनिधियों को उद्घाटन में बुलाएं। 21 जून को योग दिवस पर मुख्यालय, तहसील, नगर निकाय, ब्लॉक, पांचाल घाट, संकिसा, नीबकरोरी, कंपिल, ग्राम पंचायतों, थानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें योग प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed