फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

गोशाला में अव्यवस्था पर पशु चिकित्सक सहित तीन का वेतन रोका

Tue, 30 Mar 2021 09:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
action
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक की कटरी धर्मपुर स्थित गोशाला का मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी की भरमार मिली। 27 मार्च से अनुपस्थित चल रहे पशु चिकित्सक, प्रबंधक सहित तीन लोगों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर का मंगलवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां जगह-जगह गोबर के ढेर लगे मिले। रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि 27 मार्च से पशुपालन विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा है। इससे पशुओं का इलाज नहीं हो सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने पशु चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार, प्रबंधक दिनेश कुमार व नरेंद्र कुमार का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

गोशाला में चार गाय 795 साल वह 43 बच्चे सहित कुल 842 गोवंश पाए गए। आंधी आने से गोशाला की टिन शेड उखड़ी पड़ी थी। इससे सिटी मजिस्ट्रेट ने सचिव को फोन कर ठीक कराने के आदेश दिए हैं। गोशाला की अव्यवस्था देख सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि 27 मार्च से गोशाला में सफाई नहीं की गई है। इससे जगह-जगह गंदगी है। पशुपालन विभाग से कोई भी जिम्मेदार गोशाला नहीं पहुंचा। जिससे बीमार कुछ गोवंशों का इलाज भी नहीं किया जा सका। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश दिए हैं। बताता कि बीडीओ की लापरवाही से वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed