फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   action

दो कोटेदारों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश

Mon, 23 Dec 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
action
कोटेदारों की बैठक में बोलते डीएसओ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। आधार फीड न कराए जाने तथा प्राक्सी से राशन वितरण करने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों से नाराजगी जाहिर की। साथ ही दो कोटेदारों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्या ने सोमवार को तहसील सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से आधार कार्ड शत प्रतिशत फीड कराने को कहा था। लेकिन आधार कार्ड फीडिंग का काम धीमी गति से होने पर कोटेदारों से नाराजगी जताई। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों से प्राक्सी से राशन वितरण न करने को कहा हैं। कोटेदार से कहा कि जो प्रॉक्सी से वितरण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राक्सी से वितरण करने वाले सरह के कोटेदार आत्मस्वरूप, बरुआ के कोटेदार लज्जाराम के खिलाफ जांच करने के आदेश पूर्ति निरीक्षक शरद तिवारी को दिए। जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। इनके अलावा जिसने भी प्रॉक्सी से राशन वितरण किया है उन सभी कोटेदारों की जांच करने को कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों से कहा की कुछ कोटेदार मशीन पर उपभोक्ताओं का अंगूठा तो लगवा लेते हैं लेकिन राशन नहीं देते हैं। इसकी शिकायत लगातार मिल रही है। जिस कोटेदार ने अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया तो उसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जिस दिन अंगूठा लगवाएं, उसी समय उपभोक्ता को राशन दें। जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली व गैस कनेक्शन है तो उन कार्ड धारकों को केरोसिन नहीं दिया जाएगा। इसकी सूची जल्द से जल्द दें। कोटेदारों के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि गोदाम से राशन का उठान समय से न होने पर परेशानी होती है। गोदाम प्रभारी कोटेदारों को परेशान भी करते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जो भी समस्याएं बताई गई हैं, उनका समाधान जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। आसमपुर, कंचनपुर सबलपुर के कोटेदार के द्वारा शत प्रतिशत आधार कार्ड फीड कराए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान, विनोद सिंह, रवेंद्र सिंह, उमेन्द्र यादव, अनिल सिंह, अमित अग्निहोत्री, सुखेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, किशन दत्त तिवारी, वरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed