फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ACMO found two ANMs missing, salary will be deducted

Farrukhabad News: लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब का मुख्य सर्वर ठप, भटके मरीज

Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
ACMO found two ANMs missing, salary will be deducted
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में लगा मुख्य सर्वर गुरुवार शाम ठप हो गया। इससे सभी मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। वहीं, महिला अस्पताल की बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। दोनों स्थानों पर शुक्रवार देर शाम तक इंजीनियरों ने काम चालू कर पाया। शनिवार से मरीजों की जांच शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल के लैब में लगा मुख्य सर्वर का कंप्यूटर गुरुवार शाम अचानक खराब हो गया। इससे लैब की सभी मशीनें बंद हो गईं। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से लैब में जांच कराने पहुंचे करीब 200 मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे इंजीनियर ने सर्वर की मरम्मत का काम शुरू किया। देर शाम तक उसे सही किया जा सका। तब कहीं गुरुवार को लिए गए कुछ मरीजों के नमूनों को लगाकर जांच की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला अस्पताल की लैब में लगी बायोकेमिस्ट्री मशीन बुधवार को ही खराब हो गई थी। इससे लीवर और किडनी की जांचें बंद कर दी गई हैं। शुक्रवार सुबह मशीन को सही करने पहुंचे इंजीनियर ने शाम चार बजे मशीन को सही कर दिया। अब शनिवार से सभी जांचें शुरू कर दी जाएंगी। इससे मरीजों को निजी लैबों पर नहीं भटकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed