{"_id":"5e78a35e8ebc3e77377a92f6","slug":"accused-threatening-to-kill-life-police-gave-clean-chit-farrukhabad-news-knp55192965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में अन्य आरोपियों को क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में अन्य आरोपियों को क्लीनचिट
विज्ञापन
सीओ से गुहार लगाने पहुंचे सुरेंद्र के भाई भाई, बहन व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कमालगंज के तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य को क्लीन चिट दे दी गई है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को सीओ अमृतपुर के दफ्तर पहुंचकर उन्होंने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
सीओ ने कहा कि अब तक की जांच में आरोपी अवनीश के ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर (गदनपुर देवराजपुर) में 20 मार्च की रात को सुरेंद्र उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी सुलोचना, पुत्र अतुल की युवती भगाने की रंजिश में हत्या कर दी गई थी।
इस घटना में सुरेंद्र की मां तारावती व पुत्र विवेक घायल हो गया था। सुरेंद्र के भाई नरेंद्र ने युवती के भाई, उसके शिक्षा मित्र पिता, छोटे भाई, गांव के ही गिरीश व एक अज्ञात के अलावा नौखंडा निवासी युवती के बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अवनीश को रविवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सोमवार को सुरेंद्र का भाई नरेंद्र, कमालगंज के मोहल्ला नईबस्ती निवासी बहन सुनीता पत्नी विनोद कई अन्य लोगों के साथ सीओ अमृतपुर से गुहार लगाने पहुंचे। इन लोगों ने सीओ राजवीर सिंह को बताया कि फरार आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। परिवार के लोग भयभीत हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो फिर से घटना हो सकती है। सीओ ने समझाया कि घटना युवक ने अंजाम दी थी। अन्य आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले है। मुकदमे की जांच चल रही है।