{"_id":"6352f0a51c7f196beb15f339","slug":"accused-summoned-for-threatening-the-plaintiff-in-dowry-death-farrukhabad-news-knp724543794","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में वादी को धमकी देने में आरोपी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में वादी को धमकी देने में आरोपी तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज हत्या में वादी को रुपये का प्रलोभन व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को तलब किया है। वादी ने कोर्ट से आरोपी की जमानत निरस्त करनेे की गुहार लगाई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी मुन्ना ने मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी दामाद शानू उर्फ मटरू, अहसान, परवेज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें बताया कि पुत्री मुमताज की शादी फरवरी वर्ष 2020 में शानू उर्फ मटरू के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद दहेज की मांग कर पुत्री मुमताज को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
मांग न पूरी होने पर दामाद सहित तीनों लोगों ने 20 जुलाई 2020 को मुमताज की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
अहसान हाईकोर्ट पर जमानत पर छूट गया। शुक्रवार को मुन्ना ने अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि आरोपी अहसान शुक्रवार सुबह पाचस हजार रुपये लेकर घर आया और समझौता करने का दबाव बनाया।
मुन्ना के इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुन्ना ने आरोपी अहसान की जमानत निरस्त करने की प्रार्थना की। कोर्ट ने 27 अक्तूबर को अहसान को तलब किया है। हाजिर न होने पर जमानत निरस्त करने की चेतावनी दी है।