फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of killing and hanging a young man

Farrukhabad News: युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing and hanging a young man
फर्रुखाबाद। युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने के आरोप में कोर्ट ने कायमगंज कोतवाल को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना तालग्राम गांव ताहपुर निवासी सुनील कुमार ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी कामिनी, दीपू, ऋतु, जीतू, शिवकुमार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि भाई विकास कुमार का आठ वर्ष पहले कामिनी के साथ विवाह हुआ था। शादी के कुछ वर्ष बाद ही कामिनी का भाई विकास से विवाद हो गया। कामिनी मायके में रहने लगी। उसने भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

भाई विकास जयपुर में प्राइवेट नौकरी करने लगा। 12 सितंबर को कामिनी सहित मायके पक्ष के अन्य लोगों ने विकास को समझौता करने के लिए बुलाया। 24 सितंबर को कायमगंज कोतवाली से फोन आया कि विकास का शव मिला है। मौके पर जाकर देखा तो भाई का शव फंदे पर लटका पाया। कामिनी सहित पांचाें लोगों ने भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। इस संबंध में तहरीर देने पर भी कायमगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कायमगंज कोतवाल को हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed