{"_id":"634d9859f17b636bfe4eb1ae","slug":"accused-of-filing-a-false-case-against-the-witness-and-the-plaintiff-farrukhabad-news-knp7238089189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह व वादी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवाह व वादी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फोटोग्राफर की हत्या में गवाह व वादी के खिलाफ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाकर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने सीओ सिटी को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विजाधरपुर के पाल नगला निवासी अभिषेक पाल ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया रक्षा बंधन के दिन उसके दोस्त फोटोग्राफर कौशल की पपियापुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दोस्त के भाई अरविंद उर्फ विपिन ने विशाल उर्फ लड्डू, गांव कुटरा निवासी रजत मिश्रा, नगला नैन निवासी आकाश ठाकुर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमे में दबाव बनाने के लिए आरोपी आकाश उर्फ लड्डू के भाई अनुज बाथम ने रविवार को जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज करा दिया है।
मुकदमे में वादी अरविंद व ताऊ के बेटे पमरजीत को भी आरोपी बनाया गया है।
जबकि भाई परमजीत ने हत्या के मुकदमे में गवाही दी थी। तभी से यह लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मौके पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे।