फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of breaking into house, assault and theft of gold jewellery.

Farrukhabad News: घर में घुसकर मारपीट व सोने के जेवर चोरी करने का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into house, assault and theft of gold jewellery.
मोहम्मदाबाद। घर में घुसकर मारपीट व सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी शिवभान सिंह ने कोर्ट के आदेश पर गांव के कप्तान सिंह, इंद्रजीत उर्फ नीरू, कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 27 सितंबर को कप्तान सिंह भैंस लेकर दरवाजे के सामने से निकले। भैंस ने बाल्टी गिरा दी। पत्नी के विरोध करने पर कप्तान गालीगलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गया। उसके आवाज देकर भतीजे इंद्रजीत व कन्हैया को बुला लिया। तीनों ने घर में घुसकर पत्नी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। पत्नी की सोने की चेन मारपीट के दौरान गिर गई। उसको यह लोग चोरी कर ले गए। आस पास के लोगों के ललकारने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed