फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accused,farrukabad news,pretending,misdemesnor,to marry

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 02 Mar 2021 05:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
accused,farrukabad news,pretending,misdemesnor,to marry
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर कमालगंज के एक युवक ने युवती से कई बार दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई और दो माह पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। अभ युवक शादी कर रहा है। युवती ने कोतवाली कायमगंज सहित महिला आयोग में प्रार्थना पत्र भेजकर यह आरोप लगाए हैं। सीओ कायमगंज इस मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के कमालंगज निवासी एक युवक से संबंध हो गए। युवक का युवती के गांव में आना जाना था। उसने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती गर्भवती हो गई और दो माह पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर युवती ने जनवरी में कोतवाली में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगा तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर उसको टरका दिया। इस पर युवती ने फरवरी में महिला आयोग में प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला आयोग से इस मामले में सीओ कायमगंज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

एक पखवारा से अधिक समय बीत गया, लेकिन सीओ की जांच पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed