फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accusation of rape of woman proved wrong, sent to Rajasthan

Farrukhabad News: महिला से दुष्कर्म का आरोप गलत साबित, भेजा राजस्थान

Sat, 08 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of woman proved wrong, sent to Rajasthan
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की कहानी पुलिस की जांच में झूठी निकली। उसके देवर, देवरानी और परिजनों से बात की तो पता चला कि वह घुमंतू है। उससे परिवार के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

महिला को थाने के एसएसआई वीरेंद्र सिंह के साथ राजस्थान के अलवर जिला स्थित ससुराल भेजा गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर में बुधवार दोपहर को एक महिला को रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। महिला ने थाने में पुलिस को बताया कि मऊदवाजा थाने के गांव सलेमपुर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन

इस पर उसे मऊदरवाजा थाने लाया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने महिला से पूछताछ कर राजस्थान के अलवर जिले के झुंझुनू थाना क्षेत्र में उसके देवर और देवरानी समेत अन्य परिजनों से बात की। पता चला कि उसका पति अस्पताल में भर्ती है जबकि महिला घुमंतू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि यही महिला पिछली साल कादरीगेट थाने भी पहुंची थी। वह न तो रोटी खाती है और न ही सादा पानी पीती है। वह जब तक थाने में रही उसने ब्रांडेड बोतल का पानी पीया और उसी से मुंह धुला। रसमलाई, छेना, गुलाब जामुन मांगती रही।

उसे एसएसआई वीरेंद्र सिंह, महिला सिपाही के साथ ससुराल भेजा गया है। वहां की थाना पुलिस को भी इसके बारे में पूरी जानकारी है। वह घर से निकलकर लोगों पर आरोप लगाती रहती है। उसका दुष्कर्म का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed