फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accountant accused of keeping files pending and behaving rudely.

Farrukhabad News: लेखाकार पर फाइलें लंबित रखने व अभद्रता का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accountant accused of keeping files pending and behaving rudely.
फर्रुखाबाद। शिक्षकों ने पत्रावलियों का समय से निस्तारण न करने, फाइलें गायब होने के बारे में जानकारी करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लेखाकार पर लगाया है। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष रजनीश शिवा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार को शिकायती पत्र देकर कहा कि लेखाकार राजकुमार राठौर के पटल पर सहायक अध्यापक रविंद्र सिंह शाक्य के प्रथम वेतन अवशेष भुगतान से संबंधित पत्रावली मार्च 2026 से लंबित है। एरियर की धनराशि करीब 5.69 लाख रुपये बताई गई है। पत्रावली आगे बढ़ाने के लिए लेखाकार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह व कृष्ण मोहन की पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स से संबंधित पत्रावली 20 जुलाई 2026 को कार्यालय में प्राप्त हुई है। शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी मांगने पर लेखाकार ने पत्रावली अपने पास होने से इन्कार करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के सहायक अध्यापक विशेष कुमार की पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स से संबंधित मूल पत्रावली और सेवा पुस्तिका की मूल प्रति भी लेखाकार के पटल पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखाकार राजकुमार राठौर ने बताया कि जून में यहां तैनाती हुई है। अभी पूरा चार्ज भी नहीं मिला है। लंबित पत्रावलियों पर काम किया जा रहा है। रुपये मांगने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed