फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accident,police,maut

कार की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident,police,maut
लोहयि अस्पताल में गमगीन खड़े भूपेंद्र के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कार की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। घायल व्यापारी को सरकारी एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया जा रहा था, रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। निजी वाहन से उन्हें किसी तरह
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाया गया। जहां व्यापारी को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी किराना के थोक व्यापारी भूपेंद्र गुप्ता (44) मंगलवार दोपहर बाइक से संकिसा तकादे के लिए जा रहे थे। भूड़नगरिया पुलिस चौकी के पास संकिसा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने
विज्ञापन

भूपेंद्र की बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे भूपेंद्र बाइक समेत गिरे और उनका हेल्मेट भी सिर से निकलकर दूर जा गिरा। सिर पर चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को एंबुलेंस से सीएसची में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से सरकारी एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा था कि मुरहास कन्हैया के पास एंबुलेंस खराब हो गई। एंबुलेंस के ईएमटी दिग्विजय ने आगे चल रहे कार सवार परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने भूपेंद्र
को अपनी कार में लिटा लिया और लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र के दो पुत्र रजत गुप्ता, रतन गुप्ता और बेटी राखी तथा पत्नी कुसुम का रो-रो कर बुरा हाल है।

एंबुलेंस संचालक कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर सौरभ सिंह ने बताया कि सड़क में गड्ढों की वजह से गाड़ी की बेल्ट टूट गई थी। इस कारण उसे खड़ा करना पड़ा। ईएमटी ने जैसे ही सूचना दी तो दूसरी एंबुलेंस के लिए कहा गया,
मगर मरीज की हालत गंभीर थी। लिहाजा परिजन अपनी कार से लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed