{"_id":"6283f4ea17bac0076b26ef85","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6973569183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ में टकारने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ में टकारने से युवक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। पूजा के लिए आम की लकड़ी व पत्ते लेने जा रहे युवक की बाइक पेेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने लोहिया अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
थानाक्षेत्र का गांव बरतल निवासी संतोष का पुत्र नीलू चौहान (18) देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। मंगलवार को उसके घर में कार्यक्रम था। परिवार व रिश्तेदार घर में एकत्र थे। शाम को तैयारी कराने के बाद नीलू पड़ोसी रामदास की बाइक लेकर आम के पत्ते व लकड़ी लेने के लिए निकला।
उसने हेलमेट नहीं पहना था। शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव धमगवां के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन नीलू को लोहिया अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। नीलू पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।