फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abortion attempted murder of a married woman by intoxicating her

Farrukhabad News: विवाहिता का नशा देकर कराया गर्भपात, हत्या का प्रयास

Fri, 28 Jul 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Abortion attempted murder of a married woman by intoxicating her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फर्रुखाबाद। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न दे पाने पर विवाहिता का नशा देकर गर्भपात कराया गया। उसकी हत्या का प्रयास किया। जेवर और कपड़े छीन कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।



शहर कोतवाली के मोहल्ला चीनीग्रान निवासी हुमा खान ने खटकपुरा इज्जतखां निवासी पति नसीम खां, ससुर जमील खां, देवर मोहसिन खां, सास शबनम बेगम, ननद रेशमा व नाजमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसका पांच जनवरी 2020 को नसीम से निकाह हुआ था।
विज्ञापन

बाइक न देने की बात पर प्रताड़ित करने लगे। इस पर पिता ने नई बाइक दे दी। अन्य सामान न देने पर मारपीट कर आरोपियों ने तीसरी मंजिल पर बने कमरे में दो दिन तक हाथ बांधकर डाल दिया। बाहर निकालाने पर पिता को सूचना दी। वह पिता के साथ मायके आ गई। बाद में ससुर घर में सही से रखने का भरोसा देकर मायके से ले गए। सभी ने षड़यंत्र के तहत नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर घर पर नर्स को बुलाकर तीन माह का गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर विरोध किया, तो उन्होंने मायके वालों को भी मरवाने की धमकी दी। ससुरालियों ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। 29 मार्च 2023 को ननद की शादी में दो लाख रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed