फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aadhaar verification will be done for each unit of ration card

Farrukhabad News: राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट का होगा आधार सत्यापन

Tue, 30 Apr 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification will be done for each unit of ration card
फर्रुखाबाद। राशनकार्ड के प्रत्येक यूनिट का आधार सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति विभाग से अभियान चलेगा। इससे मृतक व शिफ्ट हो चुके यूनिटों का राशनकार्ड से नाम काटकर उनकी छटनी होगी।
विज्ञापन


जनपद में तीन लाख 52 हजार 795 राशन कार्ड धारक हैं। इन कार्डों में 14 लाख 26 हजार 403 यूनिटों के नाम शामिल हैं। इनमें 38165 अंत्योदय कार्डधारकों के एक लाख पांच हजार 731 यूनिट हैं। जबकि तीन लाख 14 हजार 630 पात्र गृहस्थी कार्डों में 13 लाख 20 हजार 672 यूनिट शामिल हैं। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट को आधार केवाईसी करानी होगी। कोटेदार के यहां राशन लेने जाने वाले सदस्य का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगते ही आधार सत्यापन हो जाएगा।
विज्ञापन

अगली बार में यदि दूसरा सदस्य राशन लेने जाएगा तो उसका भी आधार सत्यापित हो जाएगा। हालांकि अभी आधार सत्यापन राशन वितरण में रोडा नहीं बनेगा, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों का आधार सत्यापन अवश्य किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य है कि मृतक सदस्यों व बाहर रह रहे परिजनों के नाम से राशन लेने वालों पर शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अभियान चलाकर प्रत्येक यूनिट का आधार सत्यापन कराया जाएगा। इससे मृतक यूनिट, विवाहित बेटियों और दूसरे जनपदों में शिफ्ट हो चुके लोगों को मुफ्त राशन का लाभ देने पर ब्रेक लगाया जाएगा।
किसी भी लाभार्थी को एक ही स्थान से राशन का लाभ दिया जाएगा। आधार सत्यापन होने से राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed