फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who had come to take a bath in the Ganges died by drowning.

Farrukhabad News: गंगा स्नान करने आए युवक की डूबने से मौत

Tue, 12 May 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to take a bath in the Ganges died by drowning.
फोटो-34 नितिन कठेरिया। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर दोस्तो के साथ गंगा स्नान करने आए फिरोजाबाद के युवक की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। दोस्तों का आरोप है कि युवक को निकालने के लिए गोताखोरों ने 15 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव नगला हरि निवासी नितिन कठेरिया (21) अपने दोस्तों सनी, लकी, राजा , सत्यपाल, अमन व आलोक आदि के साथ पांचाल घाट पर सोमवार दोपहर को गंगा स्नान करने आए था। वह दोस्तों के साथ मौनी आश्रम घाट के पास गंगा स्नान कर रहे थे। तभी नितिन गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

नितिन को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाकर मौजूद गोताखोरों से दोस्त को बचाने की गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुना। इससे युवक डूब गया। इसके बाद युवक को निकालने के लिए गोताखोरों ने 15 हजार रुपये मांग की। रुपये न होने पर दोस्तों में मोबाइल देने की बात कही। इसके बाद भी गोताखोर तैयार नहीं हुए। पांच हजार रुपये मिलने के बाद ही शव बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी, पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां मुन्नी देवी, बहन रचना और बड़े भाई अजीत का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed