{"_id":"680fc3c717b93ef2840b670e","slug":"a-young-man-reached-the-tilkotsav-program-with-his-brother-in-laws-pistol-snatched-it-after-beating-him-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123450-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहनोई की पिस्टल लेकर तिलकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचा युवक, मारपीट कर छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहनोई की पिस्टल लेकर तिलकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचा युवक, मारपीट कर छीनी
Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने मारपीट के बाद बहनोई की लाइसेंसी पिस्टल लहरा दी। इस दौरान लोगों ने उसकी पिस्टल छीन ली। मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। डीजे पर डांस कर रही युवतियों की वीडियो बनाने को लेकर वर पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर गढ़िया निवासी ईश्वर दयाल के पुत्र का रविवार रात तिलकोत्सव कार्यक्रम था। कन्नौज के सिकंदरपुर थाना के गांव औराई निवासी वधू पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए थे। रस्म पूरी होने के बाद लोग खाना खा रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे डीजे पर बज रहे गानों पर युवतियां नाच रहीं थीं। इसी दौरान वधू पक्ष की ओर से आया छिबरामऊ निवासी एक युवक मोबाइल में लड़कियों का वीडियो बनाने लगा। वर पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई।
गुस्साए युवक ने कमर में लगी पिस्टल निकाली और दो फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर आस- पास के लोग दौड़कर पहुंचे। इसी बीच गांव के होमगार्ड के पुत्र ने युवक के हाथों से पिस्टल छीन ली। युवक ने पिस्टल छीन लेने की जानकारी अपने बहनोई को फोन पर दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि युवक अपने बहनोई की लाइसेंसी पिस्टल मांग कर लाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रात में ही 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार को मामला को रफा-दफा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मारपीट हुई है। फायरिंग करने का आरोप गलत पाया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।