{"_id":"69d16a3498614370480cee71","slug":"a-young-man-lost-20000-rupees-due-to-a-friends-fraud-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140000-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दोस्त की धोखाधड़ी से युवक को 20 हजार रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दोस्त की धोखाधड़ी से युवक को 20 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन
नवाबगंज। दोस्ती के भरोसे में आकर अपने बैंक खाते में ऑनलाइन धनराशि मंगाना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके खाते में आए बीस हजार रुपये बाद में धोखाधड़ी की रकम के निकले। जिस कारण बैंक ने न केवल पूरी धनराशि वापस कर दी बल्कि 3,150 रुपये की पेनाल्टी काटकर खाता फ्रीज कर दिया। पीड़ित युवक ने दोस्त के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सितवनपुर पिथू निवासी सुमित चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को उसके पड़ोसी दोस्त ने उसके खाते में बीस हजार रुपये स्थानांतरित किए थे। रुपये आने की जानकारी मिलने पर सुमित ने बैलेंस चेक किया और भरोसे में आकर दोस्त को घर से बीस हजार रुपये नकद दे दिए। करीब दो घंटे बाद सुमित के खाते से बीस हजार रुपये के साथ 3150 की अतिरिक्त पेनाल्टी बैंक ने काट ली। शनिवार को जब उसने बैंक पहुंचकर जानकारी ली, तो पता चला कि उसके खाते में आई रकम धोखाधड़ी के जरिए किसी अन्य खाते से भेजी गई थी। शिकायत मिलने पर बैंक ने तुरंत खाता फ्रीज कर दिया और रकम संबंधित पीड़ित खाते में वापस कर दी।
जब सुमित ने अपने दोस्त से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर सुमित थाने पहुंचा और आरोपी दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई तथा अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को थाने बुलाया गया है। बैंक से लेन-देन का ब्योरा मांगा गया है और मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।