{"_id":"5ed3df1a8ebc3e9c9a5fcc71","slug":"a-young-man-climbing-a-pole-after-a-dispute-with-his-wife-died-of-electric-current-farrukhabad-news-knp5630384141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद कर पोल पर चढ़ रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद कर पोल पर चढ़ रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
अनुज की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
पत्नी से विवाद कर पोल पर चढ़ रहे युवक की करंट से मौत
अमृतपुर। पत्नी से विवाद कर आत्महत्या की धमकी देकर पति घर से चला गया। वह पत्नी को धमकाने के लिए पोल पर चढ़ने लगा, तभी उसे करंट लग गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर परिवार वालों से पूछताछ की।
थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर के मजरा झंडी की मडै़या निवासी अनुज कुमार वर्मा (27) मजदूरी करता था। वह रविवार दोपहर बाद घर गया। उसका पत्नी अनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से निकल आया। वह पत्नी को धमकाने के लिए गांव में लगे बिजली के पोल पर चढ़ने गया।
पोल पकड़ते ही उसमें करंट आने से वह चिपक गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और डंडे से उसे छुड़ाया। तब तक अनुज की करंट लगने से मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर पत्नी, चार पुत्रियां और पिता बलवीर मौके पर पहुंचे। शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूूछताछ की।