{"_id":"5ed529958ebc3e90807fe709","slug":"a-tralior-get-corona-psitive-farrukhabad-news-knp5632005200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटा सिलाई कारीगर कोरोना पॉजिटिव निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटा सिलाई कारीगर कोरोना पॉजिटिव निकला
विज्ञापन
दिल्ली से लौटा सिलाई कारीगर कोरोना पॉजिटिव
24 घंटे घर में रहकर तीसरे दिन लिया गया सैंपल
परिजनों के संपर्क में रहकर शहर में भी घूमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जनपद में प्रवासियों के आने के साथ कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से पांच दिन पूर्व लौटा सिलाई कारीगर सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है जिसमें से 19 लोग ठीक हो चुके हैं।
शहर के मंडी रोड स्थित मोहल्ला श्यामनगर निवासी 39 वर्षीय युवक दिल्ली में सिलाई का काम करता है। वह 27 मई को दिल्ली से कायमगंज तक ट्रक से आया। इसके बाद लोडर से शाम को फर्रुखाबाद स्थित अपने घर पहुंचा। 28 मई को लोहिया अस्पताल जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। वहां कोरोना जांच की सलाह दी गई। इसके बाद वह घर चला गया। इस बीच वह परिजनों के संपर्क में रहने के साथ शहर में भी घूमता रहा। 29 मई को वह मिशन अस्पताल पहुंचा। वहां नमूना लेने के साथ उसे क्वारंटीन कर दिया गया। सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। युवक दो दिन तक कितने लोगों के संपर्क में आया, इसकी छानबीन शुरू कर दी गई। युवक के घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पास में उसका छोटा भाई अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता है। युवक को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव 35 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 19 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 केस अभी एक्टिव हैं।