फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth jumps into the Ganges from Dhai Ghat Bridge.

Farrukhabad News: ढाई घाट पुल से गंगा में युवक ने लगाई छलांग

Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into the Ganges from Dhai Ghat Bridge.
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। एटा जिले के अलीगंज निवासी गौरव गुप्ता उर्फ चंदन ने मंगलवार सुबह ढाईघाट पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसने पुल पर अपने कपड़े उतारे और एक पर्चा भी छोड़ा। पर्चे में लिखा था कि उसके घर वाले उसे ढूंढने की कोशिश न करें।
विज्ञापन


एक दुकानदार ने गौरव को छलांग लगाते देखा और तुरंत थाने में सूचना दी। पुलिसपहुंची और युवक के कपड़े देखे। कपड़ों में मिले पर्चे पर उसका नाम, पता और पिता का नाम दर्ज था। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की सूचना पर गौरव के पिता रमेश चंद्र गुप्ता और बड़ा भाई गगन गुप्ता ढाईघाट पहुंचे। अन्य परिजन भी उनके साथ थे। पुलिस ने मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से शाम तक गंगा में खोजबीन की। हालांकि, शाम तक गौरव का कोई पता नहीं चल सका। पिता रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि गौरव सुबह पांच बजे घर से निकला था। उसने अपनी बहन से 100 रुपये बाजार जाने के बहाने लिए थे। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह बिजली मिस्त्री था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गौरव की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उन्हें गौरव के गंगा में छलांग लगाने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने भी बताया कि परिजन इस घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस लगातार मोटरबोट से खोजबीन का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
गंगा में कूदे दो अन्य का भी नहीं लगा सुराग
शमसाबाद। हरदोई की शहर कोतवाली के गांव इनायतपुर निवासी राजा (27) क्षेत्र के गांव भगवानपुर में अपनी बहन काजल पत्नी दिलीप के यहां 29 अगस्त को आया था। उसने गंगा घाट से छलांग लगा दी थी। इसके अलावा चार सितंबर को दोस्तों संग आए अमृतपुर थाने के गांव कुम्हरौर निवासी राजेश सिंह (55) ने शराब पी। इसके बाद संदिग्ध हालात में गंगा में कूद गए थे। परिजनों ने साथ में आए लोगों पर शराब पिलाकर फेंकने का आरोप लगाया था। राजेश का भी अभी तक पता नहीं लगा है। कई दिन प्रयास के बाद अब खोजबीन भी बंद हो गई है। (संवाद)

इनसेट-
गंगा में डूबे चार कांवड़ियों का नहीं लगा सुराग
फर्रुखाबाद। 17 अगस्त को पांचाल घाट उत्तरी बंदा पर गंगा स्नान करते समय शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव नयागांव निवासी 10 युवक पांच बाइकों से कांवड़ लेने आए थे। स्नान करते समय प्रमोद सक्सेना का पुत्र योगेश (17), सोनपाल सक्सेना का पुत्र विकास (25), सत्यपाल का पुत्र कमल (23) और राजेश प्रजापति अर्जुन (17) गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए। कई दिन तक परिजन और पुलिस ने चारों की तलाश की, मगर अभी तक पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed