फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A student alone at home committed suicide by hanging herself

Farrukhabad News: घर में अकेली छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Aug 2024 05:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
A student alone at home committed suicide by hanging herself
फर्रुखाबाद। घर में अकेली इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई घर पहुंचा। बहन को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मचा दी। आसपास के लोगों ने उसे उतारकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। घटना के वक्त मां किसी काम से फतेहगढ़ गई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी विनोद गुप्ता की पुत्री कशिश गुप्ता (18) बुधवार को घर में अकेली थी। उसने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। दोपहर बाद स्कूल से घर लौटे छोटे भाई मयंक ने बहन को फंदे पर लटका देखा, तो चीख-पुकार मचा दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे फंदे से नीचे उतारा। सांस होने की आस में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी सुधा काम से फतेहगढ़ गई थी। दो पुत्रों में बड़ा पारस नौकरी करने दुकान पर गया था। छोटा पुत्र मयंक स्कूल से घर लौटा तब जानकारी हुई। कशिश से कोई बात भी नहीं हुई थी। समझ नहीं आ रहा, उसने क्यों ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed