फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A RTO holding five broker , left

ए आर टी ओ में पांच दलाल पकड़े, छोड़े

Fri, 09 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
A RTO holding five broker , left
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में घुसे पांच दलालों को अतिरिक्त एसडीएम ने
विज्ञापन
छापा मार कर पकड़ लिया। साथियों के पकड़े जाने पर दलालों ने कार्यालय को घेर लिया। एसडीएम ने चेतावनी देकर पांचों दलालों को छोड़ दिया।  करीब तीन बजे कर्मचारी कार्यालय बंद कर चले गए।

फतेहगढ़ संभागीय परिवहन कार्यालय में दलाल लिपिकों के साथ बैठकर कार्य करते हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त एसडीएम अशोक कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। यहां एसडीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन के सहयोग से पांच दलालों को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यालय परिसर में बैठे अन्य दलालों ने कार्यालय घेर लिया। इन्हाेंने साथियों को छोड़े जाने की मांग की।

एआरटीओ देवमणि भारती ने दलालों को चेतावनी दी की अगर वह कार्यालय के अंदर दोबारा नजर आए तो उनको पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पांचों को छोड़ दिया गया। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे के बाद कार्यालय बंद कर चले गए।

कर्मचारियों की तैनाती को लिखा पत्र
 सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कर्मचारियों की कमी  के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस कारण जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने परिवहन आयुक्त को अन्य कर्मचारियों की तैनाती किए जाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed