फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A pit toilet, non-standard development work

कड़हर में एक गड्ढे के शौचालय, अमानक विकास कार्य

Sat, 23 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
A pit toilet, non-standard development work
गांव कढ़हर का निरीक्षण करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव कड़हर में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान गांव में एक गड्ढे के शौचालय बने मिले। गेट भी गल चुके थे। अपात्रों को शौचालय दिए जाने पर डीएम ने ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई। पुराने बने शौचालय को मरम्मत के लिए 5 हजार रुपये न दिए जाने पर डीपीआरओ को फटकार लगाई। मरम्मत के लिए रुपये न देने के मामले की जांच कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास में फर्श व प्लास्टर नहीं मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव कड़कर में चौपाल लगाई। इसके बाद उन्होंने गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव में नाली मानक के अनुसार नहीं बनी थीं, सीसी रोड का भी निर्माण अमानक मिला। इस पर जिलाधिकारी ने डीडीओ को रिकवरी कराने के आदेश दिये। गांव में गंदगी देख ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह को कड़ी फटकार लगाई। स्वास्थ्य उपकेंद्र में गंदगी मिलने पर सीएमओ को सफाई व रंगाई पुताई कराने के आदेश दिये।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में शौचालय अपूर्ण था। जूनियर हाईस्कूल में चार लाख रुपये से कराया गया कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने के साथ रंगाई-पुताई न होने पर डीडीओ को टीम गठित कर जांच कराने के आदेश दिए। इस दौरान शिकायत की गई कि बिजली कर्मचारी मीटर लगाने पर रुपये लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा से चकरोड पर मिट्टी न डाल कर केवल घास छील दी गयी है। उपजिलाधिकारी को जांच करने के आदेश दिए। कोटेदार द्वारा कम राशन व ज्यादा रुपये लेने की शिकायत पर डीएसओ को जांच करने को कहा। उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार, बीएसए रामसिंह, सीएमओ चंद्रशेखर, तहसीलदार प्रदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जखा में स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह जखा का निरीक्षण किया। इस दौरान संप्रेक्षण गृह में 14.99 लाख से बनाया जा रहा शौचालय का निर्माण कार्य बंद मिलने पर नाराजगी जताई। पूछताछ में संप्रेक्षण गृह अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के घर कार्यक्रम होने से काम बंद होने की जानकारी दी। डीएम ने बच्चों से खान-पान व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संप्रेक्षण गृह अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक मिला। डायनिंग हॉल बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed