{"_id":"6939b7fba74517a6f102c8bd","slug":"a-middle-aged-man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-mental-stress-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-134042-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मानसिक तनाव में अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मानसिक तनाव में अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कमालगंज। मानसिक तनाव के चलते मंगलवार को अधेड़ ने पड़ोसी गांव में पेड़ पर अंगौछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फसल में नुकसान और दो पुत्रों की मौत से अधेड़ तनाव में रहता था।
थानाक्षेत्र के सुमित्तापुर निवासी कप्तान सिंह (55) खेती करता है। मंगलवार सुबह कप्तान चाय नाश्ता के बाद पत्नी मीना देवी से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक जब कप्तान सिंह नहीं लौटे तो पुत्र हरिओम, राजाबाबू, सोनू व सुमित ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
देर शाम ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव पूरनपुर में जय सिंह के खेत में स्थित चांदनी के पेड़ पर कप्तान सिंह का अंगौछा के सहारे फंदे से शव लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार टीम के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम श्रृंगीरामपुर स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
हरिओम ने बताया कि चार माह पूर्व सड़क हादसे में भाई शिवरतन की मौत हो गई थी। इसके अलावा भाई अजय की एक माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। दो मौतों के अलावा फसल में नुकसान होने से पिता तनाव में रह रहे थे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया था।