फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A lot of revenue related complaints on resolution day

समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार

Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
A lot of revenue related complaints on resolution day
जहानगंज थाने में समस्याएं सुनते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समाधान दिवस पर थानों में राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही। एसपी ने थाना कमालगंज, जहानगंज, मोहम्मदाबाद में पीड़ितों की फरियादें सुनीं और निस्तारित करने के आदेश दिए।
फतेहगढ़ कोतवाली में समाधान दिवस पर प्रशिक्षु सीओ विकास कुमार व कोतवाल जयप्रकाश पाल की मौजूदगी मेें 9 शिकायतें पहुंचीं। इसमें चार का निस्तारण कर दिया गया। अन्य के निस्तारण के लिए पुुलिस व राजस्व की टीमों को रवाना किया गया। मऊदरवाजा थाने में अतिरिक्त एसडीएम नरेंद्र कुमार व एसओ जेपी शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने फरियादियों को समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। यहां राजस्व से संबंधित शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि एक मामला राजस्व संबंधी आया।
गांव पितौरा निवासी अदील अहमद खां ने शिकायत की कि पृथ्वीदरवाजा पर उनकी जर्जर हालत में दुकानें हैं। इन्हें ध्वस्त करने के लिए नगरपालिका व एसडीएम ने आदेश भी कर दिया है। दुकानदारों ने पेशगी लेकर 24 नवंबर तक खाली करने का वायदा किया। इसके बावजूद दुकानें खाली नहीं की हैं। मांग की कि 9 दुकानदारों से दुकानें खाली कराई जाएं।
कमालगंज थाने में दोपहर को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने पहुंचकर समस्याएं सुनीं। नरायनपुर गढ़िया निवासी जागेश्वर सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव में पौने दो बीघा जमीन ग्राम समाज की पड़ी है। इस पर गांव के लोग शुद्धि संस्कार कराते हैं। ग्राम प्रधान व लेखपाल ने मिलकर उस जमीन का पट्टा कर दिया।

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक से महिला हेल्प डेस्क व कोविड हेल्प डेस्क आदि के बारे में जानकारी ली। मोहम्मदाबाद कोतवाली में एसपी व कोतवाल राकेश कुमार ने फरियादे सुनीं। जहानगंज में एसपी ने समस्याएं सुनने के उन्हें निस्तारित करने का भरोसा दिया। मेरापुर थाने में एसडीएम सुनील कुमार यादव की मौजूदगी में 16 शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed