फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A holy dip with the announcement of every har gange

रामनगरिया में रौनक चरम पर, गूंजते रहे शंख व घड़ियाल

Fri, 26 Feb 2021 07:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
A holy dip with the announcement of every har gange
रामनगरिया मेले में हुए देवी जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : FARRUKHABAD
हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ लगाई पावन डुबकी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पवित्र माह माघ के एक ही दिन शेष है। ऐसे में पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में रौनक अपने चरम पर है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पांचाल घाट पहुंचकर गंगा में पावन डुबकी लगाई। सुबह चार बजे से ही हर हर गंगे के उद्घोष के साथ हजारों लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। कथा-भागवत में दिन भर शंख व घंटा बजते रहें। इससे कल्पवास क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया। मेला समापन की ओर होने से आस्था की लौ और तेज हो गई है।
पांचाल घाट पर गंगा की रेती पर बसी आस्था की नगरी का समापन 28 फरवरी को होगा। अंतिम स्नान माघ पूर्णिमा को है। दो दिन ही शेष रहने से शुक्रवार को मेले में खासी भीड़ रही। बाजार क्षेत्र में सुबह से लोगों ने पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी। इससे दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

कल्पवास क्षेत्र में जगह-जगह कथा होने से दिन भर राम धुन के साथ शंख व घड़ियाल की ध्वनियां गूंजती रहीं। आदर्श क्षेत्र में चल रही भागवत कथा का समापन स्वामी सतगुरु महाराज ब्रह्मचारी द्वारा किया गया। कथा समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। भंडारा हुआ। इसमें साधु-संतों तथा कल्पवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चले झूले
मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ होने से सुबह से ही झूले चलने शुरू हो जाते हैं। शुक्रवार को भी दिन भर युवक-युवतियां झूलों का लुत्फ लेते रहे। देर रात तक झूला झूलने वालों व मौत के कुआं में करतब देखने वालों की भीड़ लगी रही।
गूंजते रहे देवी मां के जयकारे
- सांस्कृतिक पंडाल में शाहजहांपुर के कलाकारों ने गुरुवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने शंकर-पार्वती, काली, कृष्ण सुदामा की मित्रता, राधा-कृष्ण एवं मां ज्वाला की झांकियां दिखाईं। संजय अरोड़ा ने देवी गीत प्रस्तुत किए। इसमें प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि गीतों पर भक्त मैया के जयकारे लगाते रहे। सुनील कुमार ने गणेश वंदना तथा मैं हूं तेरा नौकर मैया हाजिरी रोज लगाता हूं।

कशिश राजस्थानी ने मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूगी। मिष्ठी शर्मा ने आ जा मां एक बार मेरे घर, आ जा मां आदि भजन प्रस्तुत किए। लोगों ने रात भर मैया के गीतों का भरपूर आनंद लिया। सुबह मैया की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सांस्कृतिक पंडल में लखनऊ की कोपल सिन्हा ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed