फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A hawker died after colliding with an electric pole

Farrukhabad News: बिजली के पोल से टकराकर फेरीवाले की मौत

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A hawker died after colliding with an electric pole
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी 50 वर्षीय मुकेश गिहार की शुक्रवार शाम बिजली के पोल से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम मुकेश फेरी लगाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अचरा रोड पर लुधैया तिराहे के पास उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और वह खाई में जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसआई सुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी मीना और तीन बेटे राज, अजीत और सचिन हैं। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चे शव से लिपटकर रोने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश मेहनतकश फेरीवाला था और इसी काम से अपने परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed