फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A glimpse of patriotism and love for the nation was seen in the Tiranga Yatra

Farrukhabad News: तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की झलक

Thu, 22 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 22 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism and love for the nation was seen in the Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली निकालते स्थानीय लोग।
मोहम्मदाबाद। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की नवगठित आदर्श नगर पंचायत खिमसेपुर के ग्राम मदनपुर से मंगलवार सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया। इस दौरान निकली शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा मंडल पदाधिकारी शिव मोहन सिंह गौड़, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता तथा रजनीश गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।सभी कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में राष्ट्रध्वज लेकर मदनपुर से मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ माहौल उत्साहपूर्ण रहा। मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का समापन मोहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन स्थल पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, हमारी एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed