फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A glimpse of Lord Shri Ram's return to Ayodhya from the forest was seen in Ram Katha

Farrukhabad News: रामकथा में दिखी प्रभु श्रीराम के वनगमन से अयोध्या वापसी की झलक

Thu, 24 Apr 2025 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Lord Shri Ram's return to Ayodhya from the forest was seen in Ram Katha
कथा स्थल पर मौजूद श्रद्वालु। - फोटो : कथा स्थल पर मौजूद श्रद्वालु।
मोहम्मदाबाद। रामकथा के नवम दिवस पर शांतनु महाराज ने अरण्यकांड की कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने जयंत के मानभंग की कथा सुनाई। जहां नारद जी के समझाने पर जयंत ने भगवान श्रीराम से क्षमा याचना की और श्री राम ने उसे क्षमा प्रदान की। कथा में प्रभु श्रीराम के अत्रि ऋषि और माता अनुसूया के आश्रम जाने का प्रसंग सुनाया गया।
विज्ञापन


कथा के प्रसंग में श्रीराम ने ऋषियों द्वारा दिखाए अस्थियों के ढेर को देखकर प्रतिज्ञा ली कि वे इस धरती को राक्षसों से मुक्त करेंगे।कथा में शूर्पणखा के प्रसंग को रोचक व विनोदी ढंग से प्रस्तुत किया गया। गिद्धराज जटायु की शौर्यपूर्ण और मार्मिक कथा ने सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


माता शबरी की प्रतीक्षा और धैर्य को नवधा भक्ति के प्रसंग से जोड़ा गया। तत्पश्चात हनुमान जी द्वारा सुग्रीव से भेंट, सीता जी की खोज, समुद्र पर सेतु निर्माण, विभीषण की शरणागति और रावण वध की रोमांचक गाथा सुनाई गई। राम की अयोध्या वापसी, पुष्पक विमान से आगमन, भारत मिलन और राजतिलक के दृश्य ने समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिवमोहन सिंह, निशांत गुप्ता, रजनीश गुप्ता, शैलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed