फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fire burns millions in cash and jewelry

आग लगने से लाखों की नगदी व जेवर जले

Wed, 27 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
A fire burns millions in cash and jewelry
मकान में लगी आग को बुझाते फायरब्रिगेड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

शमसाबाद। चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इस आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों की नगदी और जेवर जल गए। आग की लपटों से वृद्ध समेत दो लोग झुलस गए। इन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर गढ़िया निवासी रामकिशोर के घर पर बुधवार की दोपहर पत्नी जसोदा खाना बना रही थीं। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा गिरी और आग लग गई। आग लगी देख रामकिशोर की बेटी उर्मिला पशुओं को खोलने लगी, तभी आग से झुलस गई।
विज्ञापन


रामकिशोर अपने वृद्ध पिता को बाहर निकालते समय झुलस गए। आग ने पास में रह रहे भाई सुरेशचंद्र और पड़ोसी मुंशीलाल के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। छप्पर में आग लगने के बाद इनके मकानों में भी आग लग गई। सूचना पर  पहुंची दमकल ने काफी समय बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशोर ने बताया कि उनके 50 हजार रुपये, घरेलू सामान, और दो बकरियां जल कर मर गईं। सुरेशचंद्र ने बताया कि उनका घरेलू सामान और अनाज राख हो गया। उसकी बेटी ससुराल से आई थी। उसके एक लाख के जेवर और 33 हजार रुपये जल गए। मुंशीलाल ने बताया कि उसके बेटे राजू की बारात गुरुवार को पंजाब जाने वाली है। उसके पास रखे 45 हजार रुपये और तिलक में मिले 40 हजार रुपये जल गए। इसके अलावा घर के बाहर रखी एक लाख  की तंबाकू जल कर राख हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed