{"_id":"6890febf76a20e47790baf64","slug":"a-father-jumps-into-a-pond-in-grief-over-his-son-and-dies-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-127882-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुत्र के गम में पिता ने तालाब में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुत्र के गम में पिता ने तालाब में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। एक सप्ताह पहले तालाब में डूबकर पुत्र की मौत से ग्रामीण गम में था। सोमवार को उसने इसी गम में तालाब में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन कराई। मशक्कत के बाद ग्रामीण को बाहर निकाला जा सका, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंझना कस्बा निवासी संजय वाल्मीकि उर्फ भूरे (44) का 25 जुलाई को 11 वर्षीय पुत्र सोहम वाल्मीकि की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। पुत्र की मौत से संजय वाल्मीकि उर्फ भूरे गुमसुम रहने लगे। सोमवार सुबह करीब छह बजे संजय ने घर के सामने स्थित तालाब में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने गोताखारों को बुलाने की बात कही। इस पर गांव के ही कुछ युवा तालाब में संजय की तलाश में उतर गए।
मशक्कत के बाद संजय को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव देख संजय की पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुत्री सोनम, पुत्र शिवम और अमन भी बिलखने लगे। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि पुत्र के वियोग में संजय ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।