{"_id":"6984f8087ccfbf34160c3b0e","slug":"a-dispute-broke-out-between-the-car-driver-and-the-wedding-guests-leading-to-a-commotion-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-136969-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार चालक और बरातियों में विवाद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार चालक और बरातियों में विवाद, हंगामा
Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना चौराहे के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार देर रात बरात के द्वारचार के दौरान कार चालक और बरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
फर्रुखाबाद से आई बरात थाना चौराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी थी। रात करीब 11 बजे बरात गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही एक कार के पहिए की चपेट में एक बराती का पैर आ गया। इस बात पर कार चालक से बरातियों की कहासुनी हो गईविवाद बढ़ने पर आक्रोशित बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसी बीच कार चालक ने अपने साथियों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस लोग आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद के चलते विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही