फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A death in road accidents , many injured

सड़क हादसों में एक की मौत, कई घायल

Sat, 28 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलस स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक
विज्ञापन
की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव बहवलपुर निवासी जयहिंद और उसका दोस्त गोविंद के साथ शनिवार को अपने बहनोई अवधेश के साथ शहर के आवास विकास में आए थे। यहां से तीनों लोग मोहम्मदाबाद की ओर जा रहे थे।  सकवाई के पास  सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों  घायल हो गए।


इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। जहानगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी ब्रजकिशोर अपने  दोस्त कन्हैया के साथ  छिबरामऊ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। महरूपुर खार खरौआ के अधबने  पुल से यह नीचे आ गिरे। इसमें  दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस को फोन किया। आधा घंटा तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। गांव के लोग घायलों को देर शाम तक निकालने का प्रयास कर रहे थे।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुइंयाखेड़ा निवासी सोनू पुत्र घनश्याम दूध की केन लेकर शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अल्टो कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग से उसे जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया।

उधर, कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार  थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी शैलेंद्र कुमार टेंपो चालक है। शनिवार को वह टेंपो पर सवारियां भरकर  कमालगंज से फतेहगढ़ जा रहा था। शेखपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बाइक चालक टेंपो के सामने आ गया।

उसे बचाने में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टेंपो सीधा किया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed